Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रियंका वाड्रा ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, कहा- मप्र में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को एक दिवसीय मध्यप्रदेश के प्रवास पर धार जिले के राजगढ़ पहुंची हैं। यहां उन्होंने पार्टी की जनआक्रोश यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर हमला बोला।

05 Oct 2023

प्रियंका वाड्रा ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, कहा- मप्र में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए

धार/भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को एक दिवसीय मध्यप्रदेश के प्रवास पर धार जिले के राजगढ़ पहुंची हैं। यहां उन्होंने पार्टी की जनआक्रोश यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। ये जांच एजेंसियों को सबके घर भेज देते हैं। अभिनेताओं को भी नहीं छोड़ा। यहां ईडी जांच के लिए अब तक क्यों नहीं पहुंची?

प्रियंका ने कहा कि यहां लगातार भ्रष्टाचार हो रहे हैं। व्यापमं के घोटाले में 50 से ज्यादा मौत हुई किसी ने जांच नहीं कराई। ये लोग हर जगह ईडी भेज देते हैं। महाकाल लोक में मूर्तियों के साथ घोटाला हुआ, क्या कोई भगवान के साथ घोटाला कर सकता है। अगर आप सवाल नहीं पूछेंगे तो आपका भविष्य बुरा होगा। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोगों ने नेता को भगवान बना दिया है। वो भी आपकी तरह इंसान हैं। जब वो निरंकुश हो जाता है तो यह आपकी जिम्मेदारी है कि उसे सबक सिखाएं। आज आपके प्रदेश में महंगाई हैं, त्योहार आ रहे हैं, यहां लोगों की इस बात की चिंता होती है कि कैसे कोई सामान खरीदें।

उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज की गौरव गोंडवाना की रानी दुर्गावती की जयंती है, उन्हें मेरा नमन। अमका-झमका माता की कृपा से मैं यहां आई हूं, यहां श्वेतांबर जैन समाज का तीर्थ स्थान मोहनखेड़ा है। यहीं पर टंट्या मामा ने हमारी आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।

जनसभा से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोहनखेड़ा तीर्थस्थल पहुंचकर पूजा और राजगढ़ में टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्होंने कहा कि चुनाव में लोग कैसे पहचानते हैं कि कौन झूठ बोल रहा है। मैंने यहां कुछ युवाओं से मध्य प्रदेश का हाल पूछा तो उन्होंने कि राजा जा रहा है। हम इस बार रोजगार के लिए वोट देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकारों ने पंचायतों को सत्ता देकर अधिकार मजबूत बनाया था। भाजपा सरपंचों के अधिकारों में कटौती कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 485 रुपये में गैस सिलेंडर और राशन मिल जाता था। आज चुनाव के लिए सिलेंडर के रेट घटाए गए हैं। चुनाव आया तो प्रधानमंत्री मोदी हर दो दिन में यहां आकर उद्घाटन कर रहे हैं। वे शिवराज का नाम लेने से भी शर्म कर रहे हैं। वे तो आपके मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल 10 साल बाद लागू होगा

प्रियंका ने कहा कि छोटा बिजनेस करने वाले जीएसटी भरते-भरते परेशान हो गए हैं। उन्होंने पूछा कि आप इंदौर संभाग के हैं, पिछले 18 साल में यहां अस्पताल, कालेज खुला। संसद में महिला आरक्षण बिल लेकर आए, सभी ने इसका समर्थन किया, लेकिन 10 साल बाद ही यह लागू होगा। आप महिलाओं को मजाक समझ रहे हैं। वे जातीय जनणगना पर ये चुप क्यों हो जाते हैं?



मप्र में बच्चियां भी सुरक्षित नहीं

उन्होंने कहा कि बिहार में सामने आया है कि वहां 84 प्रतिशत ओबीसी हैं, क्या देश के पदों पर इन्हें नहीं होना चाहिए। यहां की आदिवासी महिलाओं पर सबसे ज्यादा अच्छा अत्याचार हो रहे हैं। आपकी सुरक्षा के लिए ये सरकार क्या कर रही है। चुनाव से पहले बड़ी घोषणाएं हो रही हैं, आपको पैसे मिलेंगी, आपकी सुरक्षा होगी। आपके प्रदेश में बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं।

नेता का अहंकार बढ़े तो सबक सिखाने की जिम्मेदारी आपकी

प्रियंका ने कहा कि कुछ लोगों ने नेताओं को भगवान बना दिया है। नेता भगवान नहीं है। आपमें से उभर कर आता है। इंसान है। जब उसका अहंकार बहुत बढ़ जाता है, आपकी परवाह नहीं करता, तब इस लोकतंत्र ने आपको अधिकार दिया है कि आप उसे निकालें, सबक सिखाएं और उसे जिम्मेदार बनाएं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News